ताजा खबर
3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स   ||    घास और मूंगफली के छिलके खाने को मजबूर लोग! इस शहर में तेजी से गंभीर हो रहा भुखमरी का संकट   ||    महिला सासंद को ड्रग्स देकर रातभर किया सेक्सुअल एसॉल्ट, अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर दावा   ||    आरयलैंड की मोहर चट्टानों से गिरकर युवती की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा   ||    अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक! कार ने व्हाइट हाउस के गेट को मारी टक्कर, चालक की मौत   ||    30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के नए रेट   ||    दो बेटी होने पर 1 लाख… 1 पर 50 हजार रुपये दे रही सरकार, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ?   ||    IIT के छात्रों को क्यों नहीं मिल रही नौकरी? भारत में कुछ ऐसे हैं हालात   ||    IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी   ||   

पत्रकारवार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना, कहा ,"सिर्फ कागज़ो पर कर रही है विकास"।

वाराणसी। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी ईमानदार लोगो को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भागीदारी संकल्प मोर्चा में आने का न्योता दिया। दरअसल बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित एक पत्रकारवार्ता के दौरान सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार सिर्फ कागजो पर विकास कर रही है ।

आगामी चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां एक दूसरे के साथ गठबंधन करने पर जुटी है लेकिन भागीदारी संकल्प मोर्चा ने अभी तक किसी भी पार्टी से संपर्क नही किया है बल्कि अन्य पार्टियां भागीदारी संकल्प मोर्चा में जुड़ रही है। वही जातिगत जनगणना के सवाल पर बताया कि सभी लोग चाहते है कि जाति के आधार पर जनगणना की जाय ताकि लोगो को जाती के अनुपात में सरकार के योजनाओं में लाभ दिया जा सके।

"भाजपा करती है झुठ की राजनीति"%3A-
पत्रकारवार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कहा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूठ बोलते हैं, उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। कैग की रिपोर्ट आ गई है, भाजपा सरकार ने धार्मिक कार्यों में भ्रष्टाचार किया है। मोटरसाइकल और ऑटो से मिट्टी ढोने की बात कही गई है।

अच्छे दिन कब आएंगे पता नहीं%3A-
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा की एक शाखा आरएसएस है और उसका कार्यालय नागपुर में है। वहां झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। सिखाया जाता है कि झूठ बोलो और लूटो प्रधानमंत्री चाय बेचते-बेचते देश बेचने लगे। उनके नेता कुंभ में पैसा लूटने लगे। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह बहुत सिंह बात कह रहे हैं। भ्रष्टाचार के जो भी आरोप वह भाजपा नेताओं पर लगा रहे हैं, वह सभी सही हैं। इस मुद्दे पर हम उनके साथ खड़े मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे, किसके आएंगे पता नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि महंगाई कम होगी, कब कम होगी पता नहीं। भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार, अराजकता, लूटपाट और गुंडराज वाली सरकार हैं।

27 अक्टूबर को खुलेगा पत्ता%3A-
ओमप्रकाश राजभर ने एक प्रश्न के जबाब में कहा कि हम लीडर बनाते हैं, सपा-बसपा से भागीदारी संकल्प मोर्चे के लिए 100 सीट मांगे है। हम सभी पार्टी के नेताओं से मिलते है, इसे गठबंधन के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। शिवपाल यादव हमारे साथ है, वहां जहां भी जाएंगे मोर्चे के साथ जाएंगे। 27 अक्टूबर का इंतजार करिए, उसी दिन पत्ते खोले जाएंगे। लेकिन भाजपा (BJP) हमें उपमुख्यमंत्री भी बनाएगी तो हम नहीं जाएंगे। आज ब्राम्हणों को लुभाने की चल रही है, क्या किसी ने बंज बहेलिया, पाल, प्रजापति, केवट, मल्लाह, नाई, चौहान जैसी पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों की भलाई की बात किसी पार्टी ने कभी नहीं सोची। हम उनकी भलाई के लिए लड़ाई लड़ रहे है।

Posted On:Thursday, August 26, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.